
जहानाबाद सांसद एवं जदयू प्रत्यासी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को एक बार फिर से लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद सांसद सोमवार को खिजरसराय के उजौली एवं आइमा पंचायत में जन सम्पर्क अभियान में थे, जहां उन्हें फिर से ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। जदयू सांसद जैसे ही मकसूदपुर गांव पहुंचे युवाओं ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वहीं ग्रामीण के अनुसार सांसद का युवाओं का विकास नहीं करने एवं सिर्फ एक दो आदमी को पहचानने का आरोप लगाया। सांसद को सरैया बाजार के अलावा महाराज बीघा गांव में भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, जहां ग्रामीणों ने जमकर संसद के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों के विरोध के कारण सांसद चंद्रवंशी गांव के मुख्य सड़क से गांव में प्रवेश भी नहीं कर सके।
वही पचलख गांव में भी लोगों के विरोध के कारण संसद महज 10 मिनट में ही गांव में से निकल गए। जानकारी के अनुसार जिस पंचायत में सोमवार को संसद का दौर था उसी पंचायत के उजौली गांव में एक किशोर का शव पड़ा था पर महज आधा किलोमीटर दूर गांव में घूम रहे संसद चंद्रवंशी पीड़ित परिजनों से मिलने तक नहीं पहुंचे। उचौली ग्राम निविसियों के अनुसार सांसद द्वारा पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना तक नहीं दिया जाना यह दीखाता है कि क्षेत्र में लोगों से उनका कितना लगाव है।
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












