
जहानाबाद बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) प्रदेश सचिव डॉ सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विभूति के लिए यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। कर्पूरी ठाकुर जी ने बिहार की धरती से पिछडों के सशक्तिकरण की जो शुरुआत की उसी आज *नीतीश कुमार* के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे हैं । आज महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित कर पिछड़ों- अतिपिछड़ों के अधिकारों के संघर्ष को सम्मान दिया है। शोषित, वंचित के संघर्ष के इतिहास में आज के दिन को युगों युगों तक याद किया जाएगा।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












