DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jan Vishwas Yatra: बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव,अगले 10 दिनों तक चलेगी यह यात्रा

Bihar Politics: Tejashwi’s Raksha Bandhan Gift of ₹70,000 Cr
Jan Vishwas Yatra RJD's Tejashwi Yadav begins ‘Jan Vishwas Yatra’ from Patna

देश की राजनीति में यात्राओं का दौर चल रहा हैं। एक ओर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रही है वहीं दूसरी ओर बिहार में हाल हीं में सत्ता से बाहर हुई राजद पार्टी ने भी जन विश्वास यात्रा आज से शुरू की है। कांग्रेस जहां अपने पुराने राजनीतिक अस्तित्व को वापस लाने की कोशिश में जुटी है वहीं राजद आने वाले चुनावी दौर में अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच गिनवाने और याद दिलाने के लिए मैदान में उतर चुकी है।

राजद की जन विश्वास यात्रा का आज से आगाज, जानें क्या होगा इस यात्रा का मकसद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। यात्रा की शुरुआत से पहले तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने माता-पिता (लालू-राबड़ी) का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘जन विश्वास यात्रा’ का आगाज करने से पूर्व आवास स्थित मंदिर में पूजा कर सर्वव्यापक, सर्वशक्तिमान सर्वेश्वर एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजद की यह यात्रा आज मुजफ्फरपुर से शुरु हो रही है। इस दौरान तेजस्वी बिहार के सभी 38 जिलों में जायेंगे और 30 बड़ी जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। तेजस्वी हर दिन लगभग 2,3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभा 29 फ़रवरी तक यानी 10 दिनों तक चलेगी।

माना जा रहा है कि राजद के द्वारा यह यात्रा आने वाले चुनाव की तैयारी का आगाज है। हाल हीं में नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद राजद बिहार में सत्ता से बाहर हो गई है और राजद नेता तेजस्वी यादव की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी भी चली गई। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी बिहार की जनता के बीच अपनी खोई हुई और पुरानी छवि को ठीक करने में लगेंगे। साथ हीं वह 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनवायेंगे। इसमें सबसे अहम होगा नीतीश सरकार के साथ गठबंधन सरकार के दौरान लोगों को दी गईं नौकरियां। हाल हीं में तेजस्वी यादव ने रोज़गार का मुद्दा उठाया था और कहा था कि राज्य के युवाओं को 10 लाख नौकरी दी जाएंगी। रविवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में दावा किया- गठबंधन सरकार ने सिर्फ़ 17 महीनों में चार लाख नौकरियां दीं।

नौकरी के नाम पर नेताओं में आरोप प्रत्यारोप जारी

तेजस्वी यादव के इस रुख़ पर जेडीयू ने निशाना साधा है, और अपनी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू नेता ने कहा, ”तेजस्वी 10 दिन के दौरे से लोगों को ये बताना चाहते हैं कि नौकरियां उन्होंने दी। लेकिन तथ्य ये है कि नीतीश कुमार ने बेरोज़गार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बाँटे थें। वहीं बीजेपी नेता और बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला और कहा कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।


सम्राट चौधरी ने कहा कि, ”तेजस्वी को लूट यात्रा शुरू करनी चाहिए। पहले वो अपने और परिवार के ख़िलाफ़ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोलें।”

मालूम हो कि कुछ हीं दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ अपना गठबंधन ख़त्म करते हुए एक बार फिर से एनडीए के साथ जा मिले। यह पहली बार नही है जब नीतीश कुमार ने अपना पाला बदला है। लेकिन बीजेपी के साथ बनाई सरकार के बाद नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, शहरी विकास, माइन्स, पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग विभाग में हुए कामों की समीक्षा का आदेश दे दिया। इस आदेश पर पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने कहा- जो विभाग आरजेडी के मंत्रियों के पास था, उनकी जांच क्यों? मुख्यमंत्री को सभी विभागों की जांच करवानी चाहिए। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News