शनि, अप्रैल 11, 2026

IndiGo Flight Crisis: इंडिगो की आज 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द, सरकार का निर्देश- आज रात 8 बजे तक पैसा रिफंड करें

IndiGo Flight Crisis: Massive Cancellations Disrupt Air Travel

इंडिगो संकट के चलते हजारों उड़ानें रद्द हुईं, जिससे देशभर में हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सरकार ने एयरलाइन को रिफंड और संचालन सुधार पर कड़े निर्देश दिए हैं।

IndiGo Flight Crisis: Massive Cancellations Disrupt Air Travel

इंडिगो एयरलाइन में परिचालन में लगभग एक सप्ताह से संकट में घिरी है। इसे दूर करने के लिए और हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन संकट लगातार छठे दिन जारी है। इंडिगो की रविवार को भी दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 220 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। बता दें कि इंडिगो में जारी संकट के चलते बीते छह दिनों में करीब 3000 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे देश में हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से लाखों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।

इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कम से कम 112 और दिल्ली एयरपोर्ट पर 109 उड़ानें रद्द हुईं हैं। इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो की करीब 1,600 उड़ानें रद्द हुईं। हालांकि शनिवार को रद्द उड़ानों की संख्या घटकर करीब 800 रह गई। इंडिगो संकट पर अब सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है और इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ और अकाउंटेबल मैनेजर पोर्केरास को शनिवार को डीजीसीए ने नोटिस जारी कर परिचालन संकट पर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

इंडिगो संकट, उड़ान रद्द, DGCA नोटिस, हवाई यातायात प्रभावित, फ्लाइट कैंसिलेशन, इंडिगो CEO, सरकार का निर्देश

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News