इंडिगो ने एक ही दिन में 550 उड़ानें रद्द कीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए ऑपरेशनल दिक्कतों को कारण बताया।
Indigo Cancels 550 Flights Nationwide: What Went Wrong?
भारत सबसे मुख्य कर बड़ी घरेलू प्रीमियम एयरलाइन इंडिगो में लगातार चौथे दिन भी ऑपरेशनल दिक्कतें जारी हैं। गुरुवार को एयरलाइन ने फ्लाइट्स कैंसिल करने का रिकॉर्ड कायम कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर को पूरे देश में इंडिगो की 550 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। इनमें से करीब 191 तो दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद रूट की थीं। इतने बड़े स्तर पर उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मच गई। एयरलाइन ने इस संदर्भ में एक बयान जारी किया है।
अपने बयान में इंडिगो ने कहा कि पिछले दो दिनों में इंडिगो के नेटवर्क और ऑपरेशन में बहुत ज्यादा दिक्कतें आई हैं। हम अपने सभी कस्टमर्स और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफी मांगते हैं, जिन पर इन घटनाओं का असर पड़ा है। इंडिगो की टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के सपोर्ट से पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। हम इन देरी के असर को कम करने और नॉर्मल हालात वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
एयरलाइन ने स्टेटस चेक करने की दी सलाह
इंडिगो ने अपने बयान में आगे कहा कि हम अपने कस्टमर्स को उनकी शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में किसी भी बदलाव के बारे में बताते रहते हैं और उन्हें सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। इंडिगो को हुई परेशानी के लिए बहुत अफसोस है और कंपनी जल्द से जल्द अपने ऑपरेशन्स को ठीक करने पर फोकस कर रही है।
DGCA ने पूछा फ्लाइट कैंसिल होने का कारण
बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक इंडिगो पिछले कुछ दिनों से ऑपरेशनल दिक्कतों से जूझ रही है। बता दें कि पिछले महीने नवंबर में एयरलाइन की 1,232 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और कई फ्लाइट्स में बहुत ज्यादा देरी हुई। परफॉर्मेंस में गिरावट के बाद, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने जांच शुरू करने का फैसला किया। इसने एयरलाइन से ऑपरेशन में भारी गिरावट के पीछे के कारण बताने को कहा। सिविल एविएशन बॉडी ने एयरलाइन से नवंबर महीने में तेजी से फ्लाइट कैंसिल होने और देरी होने के पीछे सही कारण बताने को कहा है।
Indigo flight cancellations, DGCA inquiry, operational issues, flight delay India, airline disruption, इंडिगो उड़ानें, फ्लाइट रद्द, DGCA जांच
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












