
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के कुमाऊं में हैं। विराट और अनुष्का कल विशेष हेलीकॉप्टर से नैनीताल के घोड़ाखाल स्कूल पहुंचे थे। बुधवार रात वह मुक्तेश्वर में थे। गुरुवार सुबह विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली धाम पहुंचे। यहां दोनों ने पूजा-अर्चना की। विराट और अनुष्का ने दो घंटे कैची धाम में बिताए। उन्होंने बाबा के धाम में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। विराट और अनुष्का ने मंदिर समिति के लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। यहां से पूजा-अर्चना करने के बाद विराट और अनुष्का रवाना हो गए। गौरतलब है कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है।


अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर यह आश्रम धर्मावलंबियों के बीच कैंची धाम के रूप में लोकप्रिय है। बाबा नीम करौली महाराज जी के समर्पण में यह आश्रम बनाया गया है।
Virat kohli in bhimtal 👑👑❤️❤️.#ViratKohli #bhimtal #Uttarakhand pic.twitter.com/lCGOE7iQHC
— Tanmay Sharma (@TanmaySh18) November 17, 2022
हिंदू आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजे जाने वाले बाबा नीम करौली हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे। उनको मानने वाले उन्हें हनुमान जी का ही अवतार मानते हैं। कैंची धाम में एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग समेत तमाम बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं। कैंची धाम आश्रम साल 1964 में बनाया गया था। यहां हर साल मेले का आयोजन भी होता है। मेले में देश दुनिया के हजारों नीम करौली बाबा के भक्त पहुंचते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












