DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

वॉलीबॉल की फ़ाइनल मैच में अरवल की टीम ने सावन बिगहा को 3-1 से पछाड़ कप पर जमाया कब्जा

खेल से आपसी भाईचारा तथा प्रेम का बढ़ता है स॑चार-प्रि॑स

रतनी-जहानाबाद जिला के सदर प्रखण्ड के चैनपुरा ग्राम में आयोजित चैनपुरा वॉलीवॉल लीग के अंतर्गत आज 22 जून 2024 को हिमालयन स्कूल अरवल एवं सावन विगहा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें अरवल के टीम ने एकतरफा मुकाबला में 3-1 से जीत दर्ज कर कप पर कब्ज़ा जमाया। राजा कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सरपंच शत्रुघ्न शर्मा एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सनत कुमार शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान फ़िरोज़ आलम एवं उपविजेता टीम के कप्तान खुशी कुमार को कप एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर हिमालयन स्कूल अरवल के निदेशक रंजीत सिंह, कार्यक्रम आयोजक प्रिन्स कुमार, रंजीत मास्टर, जितेश कुमार, बंटी शर्मा, उज्जवल सुधांशु , नीतीश, गौत्तम, रोहित कश्यप, टुन्ना सहित दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News