
जहानाबाद के काको प्रखंड के नारायणपुर मुरारी ग्राम में चल रहे श्री मद भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन प्रवचनकर्ता हुलासगंज मठ के मठाधीश स्वामी हरेरामाचार्य जी ने कहा कि कलयुग में नाम जप ही सबसे प्रभावी है स्वामी जी ने बताया की सतयुग में तपस्या से इंसान को मुक्ति मिलती थी। त्रेता युग में चरण पादुका और कलयुग में मात्र भगवान के नाम लेने से ही मात्र मानव को मुक्ति मिल जाती है।श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है, और जो कृष्ण है

, वही साक्षात भागवत है।भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि भक्ति को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की लीलाएं हैं , मंत्रोचारण से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हैं एवं रोजाना सैंकड़ो महिलाएं यज्ञशाला की फेरी देने पहुंच रहे हैं।वही रात्रि में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा हैं जिसमें कृष्ण भगवान का जन्म हुआ रासलीला देखने को भी अगल बगल गांवों से सैकड़ो लोग पहुंच रहे एवं पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












