DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में जदयू एम एल सी गुलाम गौस ने कह दी बड़ी बात,होगी च॑द्रव॑शी जी की जीत

जहानाबाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जदयू विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस ने जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के उपरांत मिडिया से मुखातिब होकर जदयू प्रत्याशी की जीत की बात कही। मो गौस ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार ने बिहार में चहुंमुखी विकास किया है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, सड़क,पुल पुलिया, बच्चों को साइकिल, छात्रवृत्ति जैसे अनेकों योजनाएं पर काम किया है।

सभी जात सभी धर्म के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सभी लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे हैं। व्यवसाई वर्ग अपने को सुरक्षित महसूस करते हुए व्यापार कर रहे हैं। वही लालू -राबड़ी के शासन काल में लोगों को जीना मुश्किल हो रहा था। सड़क की दुर्दशा क्या था सभी जानते हैं।लोग शाम को घर से निकलना बंद कर दिया था। आज वो बात नहीं है। इसलिए सभी जाती सभी धर्म के लोग हमारे नीतीश कुमार के उम्मीदवार च॑देशवर प्रसाद च॑द्रव॑शी को तीर छाप पर वोट करेंगे,और च॑द्रव॑शी जी को सदन में भेज माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी को हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News