DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में बेखौफ चोरों ने शा॑ती नगर मुहल्ले के एक मकान के सामने लगी मोटरसाइकिल की किया चोरी

घटना सी सी टी वी कैमरा में हुआ कैद

जहानाबाद जिले के शहरी क्षेत्रों में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं की बात सामने आती रहती है। मोटरसाइकिल सहित अन्य छोटी छोटी वाहनों की चोरी सहित विभिन्न वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बेखौफ चोरों का हौसला अपने चरम सीमा पर है।
इसी कड़ी में एक बार फिर शांति नगर मुहल्ले स्थिति एक मकान के परिसर में लगे पल्सर बाइक की बेखौफ चोरों ने चोरी कर ली गई, जिसमें चोरी की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। है
इस संबंध में पीड़ित वाहन स्वामी ललित पाठक ने बताया की हम जैसे ही बाइक को लगाकर ऊपर अपने घर में गए और जब नीचे देखे तो पाया की बाइक की चोरी हो गई है। वही उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में लिखित आवेदन नगर थाना में दर्ज कराने गया तो, मुझे थाना द्वारा उल्टे मुझे ही दोषी करार दिया गया। कहां गया कि जहानाबाद में आए दिन मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं बढ़ी हुई है, फिर भी लोग सचेत नहीं है। गाड़ी में जी पी एस लगाएं,दो तीन ताले लगाएं। पुलिस केवल आपका आवेदन ही ले सकता है। कहां कहां से चोरी गई मोटरसाइकिल ढु॑ढा जाएगा। इससे प्रतित होता है कि पुलिस केवल दिखावे मात्र रह गया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News