
जहानाबाद जिले में पुनः तेज रफ्तार का कहर से एक महिला की मौत का शिकार होना पड़ा। आज शुक्रवार की सुबह सुबह एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया।स्कूटी पर सवार ट्रक की ठोकर से महिला की मौत घटना पर ही हो गई। बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के ग्राम नोनही गढ़ निवासी उमेश मोची की पत्नी गुलाबी देवी उम्र करीब 45 वर्ष इलाज कराने अपने पुत्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर जहानाबाद आ रही थी। ज्योंहि जहानाबाद स्टेशन के पास एन एच 83 पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेजी आ रही ट्रक ने स्कूटी पर टक्कर मार दिया। जहां महिला गुलाबी देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना को देखते ही गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया, तथा ट्रक को भी पकड़ लिया। वही घटना की सूचना जब मृतक के घर एवं गांव वालों की लगी तो गांव में मातम छा गया,और घटना स्थल पर पहुंच सड़क को घ॑टो जाम कर दिया, जिससे मुख्य सड़क होने के फलस्वरूप काफी जाम लग गई। वही गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग तथा शहर में तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि नगर थाना की पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास भी कर रहे हैं।स॑म्बाद प्रेषण तक जाम नहीं खुली है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












