
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप की और लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत को आगामी 16 जून के बाद राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का दावा है कि अगले सप्ताह से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट शुरू होंगे।
इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस कड़ी में लू की मार झेल रहे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 16 जून से मौसम करवट लेगा। पहाड़ों से टर्फ मैदानी इलाकों की ओर हो जाएगी। वहीं, हवा की दिशा बदलकर पूर्वी हो जाएगी। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से प्री-मानसून गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हल्की बारिश से पारा नीचे आएगा। पलावत ने कहा कि इन दिनों हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बन रही है।
वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












