DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 02 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – शनिवार

मेष: आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता, उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।

वृषभ: आज का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बिताएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी । बेरोजगारों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क: आज का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। घर में सुख शांति रहेगी, परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

सिंह: आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। विदेश में पढ़ाई-लिखाई के लिए जाने वाले छात्रों के कार्य बन सकते हैं, प्रयास जारी रखें। पारिवारिक जनों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। पूर्व में लंबित कई योजनाओं के सुखद परिणाम सामने आएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी की मधुरता व चतुराई से सबका मन जीत लेंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। भाई बहनों से छोटा मोटा मतभेद हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे व सफलता प्राप्त होंगी।

तुला: आज दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पूर्व में अटकी योजनाएं कठिन मेहनत की वजह से सुचारु रूप से शुरू होंगी। आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष का का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है आपके प्रभाव में वृद्धि होगी l छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे, संतान से प्रसन्नता प्राप्त होग।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से फल मिलेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। भूमि, भवन आदि खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु: आज का दिन बढ़िया बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी धनलाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक निवेश से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जो आगे जाकर फलदायी रहेगा। व्यापारी वर्ग को नए मौके हाथ लग सकते हैं। खर्चों की बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेंगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी।

मकर: आज का दिन मिश्रित फल लेकर आ रहा है। दैनिक कार्यों में रुकावट रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बने बनाए कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, सही निर्णय लें। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेंगी, भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर लाभप्रद साबित होंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए दिन बेहतर है। घर परिवार में सुख शांति रहेगी भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ: आज का दिन शानदार बीतेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम को करने में सक्षम साबित होंगे। नौकरी व्यापार में नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं किसी आर्थिक योजना पर काम करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। विदेश से धन लाभ का योग बन रहा है पुराने विवाद सुलझेंगे। मूड अच्छा बना रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।

मीन: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यालय में सभी काम आसानी से निपट जाएंगे आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यापार सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मित्र मंडली के साथ खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। संतान सम्बन्धी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़