DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के राजा बाजार स्थित मिठाई की दुकान में खुलेआम गु॑डा गर्दी  किया तोड़ फोड़।

जहानाबाद जिले में चुनाव सम्पन्न होते ही गु॑डा गर्दी प्रारंभ हो गया है।लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
इसी कड़ी में जिले के राजा बाजार स्थित मिठाई की दुकान में कुछ गु॑डा तत्त्व के लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की बात कही गई है।मिठाई दुकानदार स॑तोष कुमार ने बताया कि मैं करीब बीते 8 वर्षों से राजा बाजार स्थित एक किराए के मकान में मिठाई की दुकान चला रहा हूं। बीते 5 जून को करीब 7-8 गु॑डे अचानक मेरे दुकान पर आया और गाली गलौज करते हुए मेरा सारा समान तोड़ फोड़ दिया और मिठाई को फेक कर चला गया। वही उन्होंने बताया कि यह सब कारनामा के पिछे मकान मालकिन का हांथ है। उसने यह भी बताया कि मकान मालिक बाहर रहता है, मैं दुकान को अग्रीमेंट मकान मालिक से कराया हूं, जो बीते आठ वर्षो से दुकान चला रहा हूं। तोड़ फोड़ करवाने में मकान मालकिन का भी हाथ हो सकता है। क्योंकि वो भी दुकान खाली करने को लेकर हो ह॑गामा करती रहती है।जबकी एक वर्ष अग्रीमेंट के हिसाब से समय बच रहा है। दुकानदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने आया हूं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News