
जहानाबाद जिले के प्रतिभा पल्लवन काॅलेज में चिकित्सा सेवा स॑रक्षण के बैनर तले होली मिलन समारोह का उद्घाटन पी.पी के निदेशक डॉ अभिराम सिंह ने द्वीप प्रज्जविलत कर किया। वही डॉ अभिराम सिंह ने उपस्थित लोगों को होली मिलन समारोह के आयोजन में कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारा,प्रेम,का प्रतीक है। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी प्रेम का इजहार करते हैं। वही डॉ अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख काको जितेश कुमार,उप प्रमुख जितेन्द्र शर्मा,डाॅ रबी प्रकाश यादव,न॑दकिशोर गोस्वामी,डाॅ अखिलेश प॑डित, अविनाश प॑डित ने भी होली मिलन समारोह में अपनी बात साझा किया। वही कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामना दी।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












