DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद महर्षि विद्या पीठ में होली मिलन समारोह का आयोजन

जहानाबाद स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में बुधवार को नन्हें- मुन्ने बच्चों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह की शुरुआत विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के द्वारा बच्चों को तिलक लगाने से हुई। गुरुजनों ने सभी छात्रों को  मंगल कामना का आशीर्वाद दिया तो वहीं छात्रों ने भी गुरुजनों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी उसके उपरांत बच्चों ने अपने नन्हें और कोमल हाथों में रंग और गुलाल भरकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए और जमकर होली सेलिब्रेट किया। इस दौरान स्कूल में मौजूद बच्चे बॉलीवुड के गानों की धुन पर जमकर धमाल मचाए एवम् एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दिया।

इस मौके पर विद्यालय परिसर में विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि इस पर्व का अपना एक अलग महत्व है। यह हमारे जीवन में खुशियों और उल्लास के रंग भरता है। हमारा देश पुरातन काल से ही उत्सवधर्मी रहा है, होली सिर्फ रंगो का ही त्यौहार नहीं है बल्कि यह सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है। साथ ही साथ उन्होंने छात्र-छात्राओं से पानी के दुरुपयोग न करने की सलाह दी। कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, इसलिए हमें सूखी होली खेलने का संकल्प लेना चाहिए। तो वहीं विद्यालय के प्रचार्या सोनाली शर्मा ने कही कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, आकृति कुमारी, सोनम कुमारी,हिमांशु राज, पूजा कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News