हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, 3 महिलाओं को टिकट।

Click Here to get Regular Update on Whatsapp
कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पहली सूची जारी की, देखें किसे मिला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है । इसके बाद कांग्रेस को अपने 22 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी है।


बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। आज जारी की गई कांग्रेस की लिस्ट में चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, रेणुका जी विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। गुजरात के लिए अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी हुआ। 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












