
जहानाबाद तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में जिले के एन एच 83 सेरथुआ बाजार के नजदीक पेट्रोल पंप से तेल लेकर ज्योंहि मोटरसाइकिल सवार निकला ही था, कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहा हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया। तथा मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना घटते ही घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। बताया जाता है कि टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा निवासी राजू तथा सन्नी दोनों का उम्र करीब 18-20 बताया गया है। वही जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेट्रोल पंप से तेल लेकर ज्योंहि मेन रोड पर आया ही था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहा हाइवा ,मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे दोनों युवक को घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना घटते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, पहचान होने पर परिजनों को सुचना दिया। वही दोनों एक ही गांव के बताया जाता है। परिजनों में कोहराम तथा चित्कार मच गया।रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वही उन्होंने बताया कि फिलहाल हाइवा दुर्घटना कर फरार हो गया है, फिर भी जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। तथा मृत राजू और सन्नी की पुष्टि कोहरा निवासी के रुप में हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












