
देश के खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपुट्स मिले हैं की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई राजधानी दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है।
इस तरह के इनपुट्स के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआई द्वारा की जा रही यह साजिश देश के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के लाहौर आवास के बाहर 23 जून को बम धमाके का बदला हो सकता है। हालांकि इस धमाके से भारत का कोई लेना-देना नहीं है।
मगर आईएसआई व हाफिज सईद इस धमाके का बहाना बनाकर आतंकी हमला करवा सकते हैं। आईएसआई आतंकियों को मानव बम या फिर टॉरगेट किलिंग करवा सकती है।
इनपुट्स में कहा गया है कि देश की महत्वपूर्ण इमारत व भीड़भाड़ वालों जगहों को निशाना बताया जा सकता है। भीड़भाड़ जगहों पर छोटे-छोटे बम धमाके करवाए जा सकते हैं और
मेट्रो शहरों में ड्रोन से हमला करवाया जा सकता है।
साथ हीं यह भी इनपुट्स मिले हैं कि आईएसआई ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है और देश में स्लीपर सेल व गैंगस्टर का आतंकी वारदातों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











