
जहानाबाद, 12 मार्च 2024: जिले में सड़क दुघर्टना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क पर तेज रफ्तार का कहर जारी है।
इसी कड़ी में जिले के बभना शकूराबाद रोड मे सिकरिया बेलदारी बिगहा के बीच में जहानाबाद से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों को अज्ञात चारपहिया वाहन ने बुरी तरह से ठोकर मार फरार हो गया। जिससे घटना स्थल पर ही एक मजदूर की मौत हो गई, वही दुसरे बुरी तरह से घायल मजदूर को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। बताया जाता है कि मृतक मजदूर परसबिगहा थाना क्षेत्र के पि॑जौर निवासी परमेश्वर मांझी तथा घायल सन्नी कुमार बताया जाता है।
वहीं घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच, पुलिस को सुचित किया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा। वही परिजनों में चित्कार मच गया तथा रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना किस गाड़ी से हुआ है, जांच प्रक्रिया जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












