
बात जब भी खेल-कुद की होती है, हरियाणा हमेशा से अव्वल स्थान पर रहा है। इस क्षेत्र में राज्य के लोगों को और बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अब हरियाणा में खेल अकादमी भी शुरू करने जा रही है।
जी हाँ, हरियाणा में अब एक-दो खेल की नहीं बल्कि सभी खेलों की दो-दो अकादमी होंगी, जो प्रदेश के खिलाड़ियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगी। बल्कि खिलाड़ियों को नौकरी दिलाने में भी मददगार बनेंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक 2022 में इस खास परियोजना पर सरकार की ओर से कार्य शुरू किया जाएगा।
बता दें की वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से गुजरात और केरल में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल अकादमी चल रही हैं। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा में सभी खेलों की अकादमी खोलने का फैसला किया है, क्योंकि हरियाणा खेलों में देश का सबसे खास राज्य माना जाता है। वहीं इस बार ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












