मंगल, अप्रैल 7, 2026

Gujarat Elections 2022: Congress releases first list of 43 candidates including 7 women

Congress forms screening committees for polls in Uttarakhand, Manipur, Goa

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, 7 महिलाओं को टिकट।

Click Here to get Regular Update on Whatsapp

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लीये 43 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पहली सूची जारी की, देखें किसे मिला टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है, जिसमे 7 महिला उम्मीदवार भी शामिल है ।

आपको बता दें कि गुजरात मे विधानसभा के चुनाव दो चरणों मे होंगे जिसके लिए 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होंगे। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ ही 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी।

182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात पहले चरण के 89 सीटों के लिये नोटिफिकेशन 5 नवंबर को जारी होगा। 14 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 1 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

वहीं दूसरे चरण के 93 सीटों के लिये नोटिफिकेशन 10 नवंबर को जारी होगा। 17 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। 21 नवंबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 1 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News