शनि, अप्रैल 11, 2026

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, आग लगने से 23 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

Goa Nightclub Fire: 23 Dead, Safety Failures Exposed

गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब में लगी भीषण आग से 23 लोगों की मौत हुई। घटना ने पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Goa Nightclub Fire: 23 Dead, Safety Failures Exposed

भारत के मशहूर पार्टी मनाए जाने वाले जगह में से एक गोवा के नॉर्थ हिस्से के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद सीएम प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन लोगों की जान गई है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। गोवा सरकार की ओर से मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी है उसे गिरफ्तार किया जाएगा, गोवा के इतिहास में पर्यटन स्तर पर इस तरह की घटना होना बहुत बड़ी बात है।’ वहीं इस घटना पर गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। अरपोरा स्थित एक रेस्तरां से रात 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। कुल 23 लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को निकाल लिया गया है, पुलिस घटना के कारणों की जांच करेगी और जो भी निष्कर्ष आता है उसके अनुसार हम आगे की कार्रवाई करेंगे।’

20 पुरुष और 3 महिलाएं की मौत

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 23 लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और 20 पुरुष हैं। इनमें से कुछ पर्यटक हैं, जबकि ज़्यादातर स्थानीय लोग हैं जो रेस्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे थे।

इस घटना पर गोवा के भाजपा नेता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि हमें गोवा के बाकी सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करना होगा, जो बहुत जरूरी है। पर्यटक हमेशा से गोवा को एक बहुत सुरक्षित जगह मानते आए हैं, लेकिन आग लगने की घटना बहुत परेशान करने वाली है, और ऐसी घटनाएं आगे नहीं होनी चाहिए। पर्यटक और इन जगहों पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा बहुत जरूरी है।’

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

गोवा नाइट क्लब हादसा, Goa nightclub fire, प्रमोद सावंत, सुरक्षा जांच, Goa tourism safety

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News