रवि, अप्रैल 12, 2026

Gangster Ankit Gujjar found dead in Tihar Jail

Gangster Ankit Gujjar found dead in Tihar Jail

तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी अंकित गुर्जर की हत्या, परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या का लगाया आरोप

Gangster Ankit Gujjar found dead in Tihar Jail
Gangster Ankit Gujjar found dead in Tihar Jail

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर तीन मे हत्या हुई है। गैंगस्टर की हत्या से तिहाड़ जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बता दें की कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर बागपत के खैला गांव का रहने वाला था। जिसे पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पंचायत चुनाव में अंकित उर्फ बाबा के नाम से गांव में उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे, जिसमें सामने चुनाव लड़ने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। फिलहाल अंकित की मां गीता ग्राम प्रधान है।

अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंकित के पास से मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल पकड़ा था, जिसके बाद उसकी एक जेल अधिकारी के साथ हाथापाई हो गई थी।
परिजनों का कहना है कि हाथापाई के बाद उसे पुलिस ले गई और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें अंकित की मौत हो गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News