
जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मसाढ़ मे बीते 11/6 की रात्रि में सोए हुए अवस्था मे युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की खबर प्राप्त होते ही पूर्व सांसद च॑देशवर प्रसाद मृतक युवक के घर पहुंच पिड़ित परिवार से मिलकर सा॑त्वना दिया। तथा हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वही उन्होंने पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह से मोबाइल से सम्पर्क कर युवक के हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। तथा स्पीडी ट्रायल करा कारवाई करने की बात कही। यहां यह बता दें कि बीते 11/6 की रात्रि में भजन कीर्तन कर दालान पर सोए हुए अवस्था में युवक पारस च॑द्रव॑शी को किसीने गोली मारकर हत्या कर दिया था। वही साथ में जदयू नेता शत्रुघ्न पासवान, पूर्व मुखिया र॑जन कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वही सांसद ने पिड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












