
Fishermen Catch 16-Feet-Long Fish,
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। लेकिन उनके हाथ में एक विशालकाय 16 फुट लंबी ओरफिश आ गई। इसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मछुआरे मानते हैं कि ओरफिश का मिलना अपशगुन होता है, क्योंकि इसके दिखने के बाद सुनामी और भूकंप जैसी घटनाएं होती रही हैं। हालांकि, इस धारणा की वैज्ञानिकों ने कभी पुष्टि नहीं की। ये मछली समुद्र की गहराई में मिलती है और इसका सतह पर आना बहुत दुर्लभ है। इससे पहले ओरफिश को अप्रैल में न्यूजीलैंड के एक समुद्र तट पर देखा गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












