DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में बच्चों की लड़ाई में बच बचाव करने आए पिता की मौत, पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला

Father Dies Trying to Save Children in Jehanabad, Beaten to Death by Neighbors
Father Dies Trying to Save Children in Jehanabad, Beaten to Death by Neighbors

बिहार के जहानाबाद में दो बच्चों की लड़ाई में एक बड़े का आना महंगा पड़ा। दो बच्चों के झगड़े में बीच बचाव में आए एक शख्स के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान घायल शख्स की सदर अस्पताल में मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला ?

Father Dies Trying to Save Children in Bihar’s Jehanabad, Beaten to Death by Neighbors

यह मामला जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है, जहां मंटू दास के बेटे और पड़ोसी के बच्चे आपस में लड़ गए। यह देख मंटू दास बच्चों की लड़ाई छुड़ाने उनके बीच गया और इस दौरान उसने पड़ोसी के बच्चे को उसने थप्पड़ मार दिया। इस बात से पड़ोसी गुस्से में आ गया और मंटू दास को घर से ले जाकर ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया।

Father Dies Trying to Save Children in Jehanabad, Beaten to Death by Neighbors

आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह लड़ाई को रोका गया और घायल मंटू दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह मंटू दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News