
जलावन लाने गई बच्ची को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी, खतरे से बाहर बताई जा रही बच्ची
रतनी, 06 मई 2024: बीते सोमवार को रात्रि में खाना बनाने के क्रम में जलावन लाने के लिए गई बच्ची को सा॑प ने ड॑स लिया, जिसे परिजन द्वारा तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम झुनाठी निवासी रिपू मा॑झी की पुत्री खुशबू कुमारी घर में खाना बना रही थी। इसी क्रम जलावन (गोईठा) लाने हेतु गई जहां जलावन में छिपे सा॑प ने ड॑स लिया। बच्ची ने जब शोर मचाई तो परिजनों ने वहां पहुंच कर सांप को मार दिया और बच्ची को इलाज के लिए तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर को इलाज में दिक्कत न हो इसके लिए परिजन ने मृत सांप को भी एक प्लास्टिक के थैले में अपने साथ लाना उचित समझा। पुरे शहर में यह वाक्य चर्चा का विषय बना हुआ है।
वही खशबू कुमारी के पिता रिपू मा॑झी ने हम से बात करते हुए बताया की जब मेरी पुत्री ने सा॑प काटने की शोर मचाई तो हमलोग ने तत्काल बच्ची को सदर अस्पताल लाया। वहीं उन्होंने बताया कि सांप को पहचानने में और बच्ची के इलाज में दिक्कत न हो इसलिए हमलोगों ने सा॑प को भी अस्पताल में लाना उचित समझा। लोगों ने स्थानीय भाषा में सर्प की पहचान बहिरा सा॑प के तौर पर की है। उचित इलाज के बाद डॉक्टर ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












