सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी एल्विश यादव से लंबी पूछताछ की गई थी।
बता दें कि पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था।इसके बाद से ही माना जा रहा था कि पुलिस एल्विश को गिरफ्तार कर सकती है।

नोएडा पुलिस ने पिछले सांप सेक्टर 51 में एक गेस्ट हाउस ने कुछ लोगों गिरफ्तार किया था, इनके पास पांच प्रजाति के 9 सांप मिले थे और जहर भी बरामद हुआ था। इन लोगों से पूछताछ के आधार पर ही एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था। रविवार को इसी मामले में पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान कई सीनियर अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने एल्विश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












