
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
टि्वटर के नए मालिक एलन मस्क ने टि्वटर को लेकर नए संकेत दिए है, जिसके अनुसार अब ट्विटर के कमर्शियल या सरकारी यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। साथ हीं एलन मस्क ने कहा है कि कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा।
बता दें कि अरबपति एलन मस्क ने पिछले महीने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का समझौता किया है। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधइकारी (सीईओ) मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। मस्क ने कहा था कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है।
Ultimately, the downfall of the Freemasons was giving away their stonecutting services for nothing
— Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022
ट्विटर को लेकर एलन मस्क ने कहा था कि वह एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहां हर तरह की बात कहने की अनुमति हो। मालूम हो कि ट्विटर की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।
मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने के बाद इसमें कई बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कंपनी से सीईओ पराग अग्रवाल की भी जल्द छुट्टी हो सकती है। हाल में पराग अग्रवाल ने ट्विटर कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें नहीं पता कि 44 अरब डॉलर के बड़े सौदे के बाद यह कंपनी किस दिशा में जाएगी। पराग अग्रवाल ने करीब पांच महीने पहले ही ट्विटर की कमान संभाली थी।
Twitter will always be free for casual users, but maybe a slight cost for commercial/government users
— Elon Musk (@elonmusk) May 3, 2022
इस बीच पिछले हफ्ते ट्विटर ने बताया था कि उसका मार्च तिमाही का मुनाफा 51.3 करोड़ डॉलर रहा है। कंपनी के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच उसका राजस्व 16 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.2 अरब डॉलर हो गया। उसके यूजर्स की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में 16 फीसदी बढ़ गई। उसके सक्रिय यूजर्स की दैनिक औसत संख्या 22.9 करोड़ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












