
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल को तीस हाजरी कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है।
इतिहास के प्रोफेसर रतनलाल को शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने रतन लाल को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है। प्रोफेसर डॉ रतनलाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रतन लाल के खिलाफ उत्तरी दिल्ली के मोरिस नगर साइबर सेल थाने में धारा 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












