DW Samachar – Header
BREAKING

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से भारतीय बाजार में हाहाकार, बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, सोने के दाम भी गिरे

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से भारतीय बाजार में हाहाकार, बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, सोने के दाम भी गिरे
IMG-20250407-WA0264

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का असर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में होने लगा है । रविवार को बंदी के बाद सोमवार को जब भारतीय बाजार खुला तब शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई। अचानक शेयर मार्केट में हुई उथल-पुथल के बाद हड़कंप मचा हुआ है। आने वाले समय के लिए यह खतरनाक हो सकती है। शेयर मार्केट में साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके कारण निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपए डूब गए। जापान, हॉन्गकॉन्ग समेत अन्य एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी गई । निवेशकों ने कहा कि मंदी के बढ़ते जोखिम के कारण मई की शुरुआत में ही अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। सेंसेक्स के 30 के 30 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स आज करीब 4000 अंकों की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी करीब 1150 अंक गिरकर खुला। साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 2655.76 अंकों या 3.52 अंकों की गिरावट के साथ 72,708.93 पर है, जबकि निफ्टी 855.55 अंक या 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 22,048.90 पर है। ये गिरावट यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जवाबी टैरिफ के कारण वैश्विक स्तर पर बिकवाली शुरू हो गई और मंदी की आशंकाएं बढ़ गईं।जापान का निक्केई 8 प्रतिशत से अधिक गिर गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 प्रतिशत नीचे आ गया। हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारतीय और एशिया के बाजार में गिरावट की तीन वजह यह मानी जा रही:

Digital Women Trust

अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का एलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। 3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इसमें चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। अब चीन ने उतना ही टैरिफ अमेरिका पर लगा दिया है। टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही, मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिरी हैं। ये कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी का संकेत है। इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। टाटा स्टील : 10.15 फीसदी, टाटा मोटर्स : 9.50 फीसदी, एचसीएल टेक : 6.67 फीसदी, टेक महिंद्रा : 6.08 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो : 5.90 फीसदी, इंफोसिस : 5.49 फीसदी रही।

शेयर मार्केट में मचे हड़कंप के बाद सोने और चांदी के दाम भी गिर गए–

शेयर मार्केट में आज 3000 अंक से ज्यादा की गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी गिर गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,613 रुपए गिरकर 88,401 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 91014 थी।एक किलो चांदी की कीमत 4,535 गिरकर 88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 92,910 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था। देश के चार बड़े महानगरों में सोने की कीमत इस प्रकार है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,530 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,380 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 90,380 रुपए है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़