जहानाबाद: जनता दल यू के दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बधाई दिया है।

अपने बधाई संदेश में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह पार्टी ने कार्यों के आधार पर बिहार में जनाधार का विस्तार किया है उसी तरह अब पार्टी सूबे से निकल कर राष्ट्रीय पटल पर अपना परचम फहराने को उद्धत है।
जिला जदयू प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु ने कहा कि संघमुक्त भारत निर्माण के संकल्प के साथ हमारे नेता ने हुंकार भर दी है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास के प्रति समावेशी सोच धर्मनिरपेक्षता के प्रति चट्टानी प्रतिवर्धता व सबको साथ लेकर चलने के साथ सर्वग्रही गुण के कारण राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मतों को स्वाभाविक विकल्प बनते दिख रहे है।
बधाई देने वालो में महेंद्र कुमार सिंह,रामभवन सिंह कुशवाहा, नरेंद्र किशोर सिंह,विनय कुमार सिंह, शिवनारायण कुशवाहा,मुरारी यादव, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल,रामप्रवेश कुशवाहा,अजीत शर्मा,प्रेम कुमार पप्पु,राजेश मालाकार,प्रमिला कुशवाहा,गुलाम मुर्तजा अंसारी, हरेराम शर्मा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












