
दिल्ली वासियों को आज चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार , बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 61 फीसदी और न्यूनतम 23 फीसदी रहा है। अगले 24 घंटों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल शुक्रवार से दिल्ली का मौसम करवट लेगा। तेज रफ्तार हवा के चलने के साथ दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












