
दिल्ली में कल तक लोकसभा चुनाव के साथ मिलकर पड़ने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आज राजधानी में आमने सामने आ भिड़ी है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप की करारी हार के बाद एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव अलग लड़ने की घोषणा कर दी तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भी दिल्ली में लंबे समय से हो रहे पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतर आई है।
आप के खिलाफ दिल्ली में मटका फोड़ प्रदर्शन:
Water Crisis in Delhi is very Serious
— Harmeet Kaur K (@iamharmeetK) June 15, 2024
It has to be addressed and Rectified
Immediately
Under the server Heat condition, Water crisis is adding to the Woe for the Delhi people
Delhi Congress chief @devendrayadvinc ji joins party workers in 'Matka phod' protest in Yusuf Sarai… pic.twitter.com/kuo4G8JeJG
बता दें कि कांग्रेस ने दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ अलग अलग इलाकों में मटका फोड़ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। गौरतलब है की राजधानी दिल्ली में जैसे जैसे गर्मी का पारा बढ़ते जा रहा है है वैसे वैसे पानी की किल्लत भी बढ़ते जा रही है और कब आलम यह है कि राज्य के कई इलाकों में टैंकर से पानी सप्लाई हो रही है लेकिन टैंकर के टाईम पर नही आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजधानी में पानी की इस तरह की किल्लत को लेकर पहले बीजेपी ने भी प्रदर्शन किया था और अब कांग्रेस भी आम आदमी के खिलाफ सड़क पर उतर आई है।
कांग्रेस पार्टी का यह प्रदर्शन आज दिल्ली में युसूफ सराय, गोविंदपुरी, और लगभग दिल्ली के 280 इलाकों में होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












