
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर तेज रफ्तार वैगनार कार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से दो लड़कियां घायल हो गई जिन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है, जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल, घायलों और मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वैगनार कार में सवार लोग दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से एक फंक्शन अटेंड करके कड़कडूमा अपने घर जा रहे थे, तभी विकासमार्ग पर हादसा हुआ। फिल्हाल हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी जिसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया होगा जिसके चलते कार हादसे की शिकार हो गई। फिलहाल, इस संबंध में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर कार हादसे की शिकार कैसे हुई।
इस हादसे के बाद कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार एक तरफ से सड़क पर पलट गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












