शनि, अप्रैल 11, 2026

Delhi Traffic Police Issues Advisory For New Year – Here’s All the Details

Delhi Traffic Police Issues Advisory For New Year - Here's All the Details

नए साल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए निर्देश, आज रात 8:00 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों की नहीं होगी एंट्री

Delhi Traffic Police Issues Advisory For New Year – Here’s All the Details

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी दिल्ली में व्यापक इंतजाम किए हैं।
जिसके तहत कनॉट प्लेस, नई दिल्ली के आसपास के इलाकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात आठ बजे के बाद कनॉट प्लेस में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्रों के दौरान डीडीएमए की ओर से 28 दिसंबर को जारी आदेशों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

आठ बजे के बाद कनॉट प्लेस में प्रवेश की नहीं होगी अनुमति:
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस आयुक्त ने बताया कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर रात आठ बजे के बाद कनॉट प्लेस में सभी तरह के निजी व सार्वजनिक परिवहन वाहनों को प्रवेश बंद हो जाएगा। वाहनों को मंडी हाउस गोलचक्कर, बंगाली मार्केट गोलचक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर(बाराखंभा रोड से टॉलस्टॉय क्रासिंग), मिटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रासिंग, चेम्सफोर्ड रोड(नई दिल्ली रेलवे स्टेशन), आरके आश्रम कार्ग-चित्रगुप्ता मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोलचक्कर,जीपीओ गोलचक्कर, पटेल चौक, केजी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बांग्लासाहिब लेन, पंचकुईया रोड-बांग्लासाहिब लेन, विंडसर प्लेस, बूटा सिंह मार्ग गोलचक्कर और स्टेट इंट्री रोड- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगे कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये प्रतिबंध नए वर्ष का जश्र खत्म होने तक लगा रहेगा। कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और बाहरी सर्किल में वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी। होटल व रेस्तरां में काम करने वालों को वैध पास दिखाना होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News