
जहानाबाद सदर अस्पताल के मरीजों को देश स्तर के सरकारी अस्पतालों की तरह गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिले इसको लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ प्रणाली संसाधन केंद्र नई दिल्ली ने पहल करते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल का निरीक्षण किया है। इस दौरान पूरे अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए। कोई पूरे अस्पताल का जायजा लिया गया एवं अस्पताल कितने दूर में फैली हुई है और क्या-क्या सुविधा हो सकती है सभी चीज को लेकर आपसी बातचीत की गई और निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ कमियां पाई जो जल्द से जल्द पूरी करने की बात की गई है टीम के द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में जहानाबाद सदस्य अस्पताल को बेहतर सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है जिससे मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले का एक बड़ा अस्पताल के रूप में और काफी सुविधा के साथ जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा। और जो कमियां है मानक के अनुरूप जो आवश्यकता है और कही साथ ही साथ जो अस्पताल स्तर से तैयारियों की आवश्यकता है उसको लेकर अस्पताल के प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए निर्देश दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












