गुरु, अप्रैल 2, 2026

कड़ाके की ठंड से बढ़ीं राजधानी में सर्दियों की छुट्टियां, अगले 5 दिन और बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए दिल्ली में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल अगले 5 दिन तक और बंद रहेंगे।

Delhi schools shut until Jan 12 for students up to Class 5 due to cold weather

बता दें कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बारे में जानकारी दी है। दिल्ली में जारी सर्दी के सितम को देखते हुए सभी नर्सरी से पांचवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। शिक्षा मंत्री आतिशी के अनुसार, ”दिल्ली के सभी स्कूल कड़ाके की सर्दी के कारण 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस से पहले शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म होना था और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने वाले थे।

Delhi schools shut until Jan 12 for students up to Class 5 due to cold weather

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News