मंगल, अप्रैल 7, 2026

Delhi: Saket court judge’s wife commits suicide

Four Bodies Found in Rajgir Room: All from Bengaluru

जज की पत्नी ने अपने भाई के घर जाकर की आत्महत्या, शव के पास मिले तीन सुसाइड नोट्स

Delhi: Saket court judge’s wife commits suicide
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के मालवीय नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जब साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपता बेनीवाल (42) ने आत्महत्या कर ली। जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपता बेनीवाल अचानक लापता हो गईं और फिर कुछ घंटों के बाद उनके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। लापता होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन जब तक पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन करती तब तक काफी देर हो चुकी थी।

साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल कथित तौर पर अपने भाई के घर पर फंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जज ने शनिवार को पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, अशोक बेनीवाल ने 28 मई को उनकी पत्नी अनुपमा के घर से लापता होने के बारे में साकेत थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि पत्नी का मोबाइल फोन भी घर पर है। शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तभी 28-29 मई की दरमियानी रात जज को जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अनुपमा ने दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में अपने रिश्तेदार के घर पर फंखे से लटकर कर सुसाइड कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अशोक बेनीवाल ने शनिवार 28.05.2022 की रात 10.30 बजे पुलिस को अपनी पत्नी की गुमशुदगी के बारे में सूचना देकर बताया कि वह सुबह करीब 11.30 बजे मालवीय नगर बाजार गई थीं और उसके बाद घर वापस नहीं आईं। साकेत थाना पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस स्टाफ ने आसपास के इलाके में बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उस दौरान एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा की पहचान की गई और ऑटो मालिक का पता लगाया गया, जो रघुबीर नगर जेजे कॉलोनी में रहता था। पुलिस उस पते पर पहुंची और ऑटो चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि उस अनुपमा बेनीवाल को मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के राजपुर खुर्द में छोड़ा था।

जब इस बारे में जज रघुवीर को बताया गया तो उन्होंने कहा कि अनुपमा का भाई वहां रहता है। इसके बाद अशोक बेनीवाल पुलिस स्टाफ के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। लोहे की ग्रिल तोड़कर दरवाजा खोला गया। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो पहली मंजिल के एक कमरे में अनुपमा बेनीवाल का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। उनके भाई का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। शव के पास से तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। आगे की जांच की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News