शनि, अप्रैल 11, 2026

जनता के मुद्दों पर भाजपा घेरेगी केजरीवाल सरकार को: बिधूड़ी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा ने 23 मार्च को शुरू होने वाले बजट अधिवेशन में केजरीवाल सरकार को घेरने के लिए कई बड़े मुद्दे उठाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का कहना है कि सरकार हर बार जनता के मुद्दों का सामना करने से भागती है लेकिन इस बार उसे ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।

बिधूड़ी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा विधायक दल की बैठक में तय किए गए मुद्दों की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, गेस्ट टीचर्स वोकेशनल ट्रेनर्स और कांट्रेक्ट वर्कर्स के रूप में लाखों लोग भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन इस सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया। न तो इन कर्मचारियों को नियमित किया गया और न ही उनका वेतन बढ़ाया गया। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के विधायक सर्वश्री बिजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, जितेंद्र महाजन, अजय महावर, अभय वर्मा एवं दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता श्री हरिहर रघुवंशी भी उपस्थित रहे।

बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली में पब्लिक हैल्थ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों ही बुरी तरह से चौपट हो चुके हैं। दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 9 लोगों को स्टेंट डालने के बाद मौत हो गई है। क्या यही वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं। पिछले दिनों तथाकथित वर्ल्ड क्लास मुहल्ला क्लीनिकों में गलत दवा देने से बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया जाएगा। दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ध्वस्त होने और सड़कों की खराब हालत से फिर प्रदूषण फैलने लगा है।

विधायक श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली सरकार लोगों को पीने के लिये स्वच्छ पानी तक उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है।
विधायक दल ने दिल्ली में 475 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 600 एलईडी बोर्ड लगाने पर भी एतराज किया। यह राशि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपना चेहरा चमकाने के लिए खर्च कर रहे हैं। ओल्ड एज, विधवाओं और बेसहारा लोगों की वर्षों से पेंशन बंद होने पर भी विधायक दल ने चिंता जाहिर की है और इस मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News