शनि, अप्रैल 11, 2026

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के सर्वजनिक आयोजन की मिली इजाजत, सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल भी एक नवंबर से खोलने की तैयारी

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी डीडीएमए की आज हुई बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया है। डीडीएमए नए फैसले में 1 नवंबर से राजधानी की स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसी के साथ इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति भी दे दी गई है।
बता दें की इस फैसलों की जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के हालात इस वक्त काबू में हैं। चिंता की बात नहीं, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है। सिसोदिया ने कहा कि छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन को मंजूरी भी मिल गई है।

स्कूलों के बारे में लिया गया फैसला:

  • राजधानी की सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल , सभी क्लास 1 नवंबर से खोले जाएंगे।
  • स्कूल में बच्चों को भेजने के लिए अभिभावक को बाध्य नहीं किया जाएगा।
  • 50 फीसदी से ज्यादा क्षमता से छात्रों को ना बुलाया जाए।
  • स्कूल के स्टाफ को सौ फीसदी टीका लगा हो, नहीं लगा हो तो तुरंत लगवाएं।
  • ऑनलाइन क्लास भी चलेगी और स्कूल भी खुलेंगे।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News