रवि, अप्रैल 12, 2026

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाईन पर से त्रिलोकपुरी-मयूर विहार सेक्शन आज से शुरू, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी और सीएम केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

दिल्ली मेट्रो अपने एनसीआर के मुसाफिरों को अब एक और बड़ी खुशखबरी और राहत देने जा रही है। आज से पिंक लाइन का त्रिलोकपुरी (संजय लेक) और मयूर विहार, पॉकेट-1 सेक्शन आज शुरू होने से मेट्रो की एनसीआर की सभी लाइनें साथ-साथ जुड़ जाएंगी। इससे दिल्ली समेत एनसीआर के किसी भी शहर में जाने के लिए बार-बार मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी। वाया पिंक लाइन वह अपनी मंजिल को ले जाने वाली मेट्रो पर सवारी कर सकेंगे।
इसका शुभारंभ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 10:15 बजे शुरुआत करेंगे और तीन बजे से यात्रियों को इस सेक्शन पर सफर की इजाजत होगी।

बता दें की पिंक लाइन के 58.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर अब तक मेट्रो सेवाएं न होने की वजह से यात्रियों को पिंक लाइन पर दो अलग अलग छोर पर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी। कोरोना काल में यह पहला मौका है जब किसी सेक्शन पर मेट्रो सेवा की शुरुआत की जा रही है। इसे एक बड़ी उपलब्धि के तौर देखा जा रहा है।

एनसीआर को जाने वाली मेट्रो की रेड लाइन, ब्लू लाइन, यलो लाइन व वायलेट लाइन इस कारीडोर के शुरू होने से पिंक लाइन से जुड़ जाएंगी। अब अगर किसी को नोएडा, गाजियाबाद समेत पूर्वी दिल्ली से फरीदाबाद या गुरूग्राम आना-जाना होगा तो उनको ब्लू, रेड, येलो होते हुए वॉयलेट लाइन के बीच चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पिंक लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा होने से वह अपनी मंजिल की तरफ जाने वाली मेट्रो में सवारी कर सकेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News