सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में लखपति बिटिया योजना की घोषणा की। 41 हजार बेटियों को 1 लाख तक की सहायता, जानें शर्तें और लाभ।
Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: Big Boost for Girls
दिल्ली सरकार ने महिला सशक्तिकरण के मोर्चे को एक और नई राह दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘लखपति बेटी योजना’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार की इस योजना का 41 हजार बेटियों को लाभ मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली की बेटियों के लिए नई पहल की घोषणा करते हुए बताया कि अब यह योजना ‘लखपति बिटिया योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
क्या है इस योजना की खास बातें
- दिल्ली सरकार ने 41,000 बालिका लाभार्थियों की पहचान की है। अब तक 90 करोड़ जारी किए जा चुके हैं, जबकि 100 करोड़ जल्द जारी किए जाएंगे।
- कुल मिलाकर 190 करोड़ की राशि पात्र बालिकाओं को सुनिश्चित की जाएगी।
- पहले यह राशि कक्षा 12 के बाद मिलती थी, लेकिन अब न्यूनतम 1 लाख की राशि ग्रेजुएशन पूरी करने पर दी जाएगी। हर लड़की को सहायता राशि बढ़ाकर ₹20,000 कर दी गई है।
क्या होगी योजना की शर्तें
- जिन बच्चियों का टीकाकरण हुआ रहेगा, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- बच्ची का मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई अनिवार्य है।
- 18 वर्ष से पहले विवाह होने पर कोई लाभ नहीं मिलेगा।
- सरकार के अनुसार, इस योजना पर वर्तमान अनुमान के मुताबिक 160 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी आवंटित की जाएगी।
- मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पहले बड़ी संख्या में खाते अनक्लेम्ड पड़े थे। 1 लाख 86 हजार से अधिक मैच्योरिटी खाते बिना दावा किए हुए थे, जिन्हें अब चिन्हित किया जा रहा है ।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Delhi Lakhpati Bitiya Yojana, Rekha Gupta Announcement, Delhi Government Scheme for Girls, Women Empowerment Delhi, Girl Child Financial Scheme
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












