
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 17 मई। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की कलस्टर बसों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। आलम यह है कि अब बसों में यात्रा करना काफी डरावना लगता है। एक बार फिर से यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली के गोविंदपुरी में अचानक आग के गोले में बदल गई। 243 नंबर की डीटीसी बस गुरुदास मार्ग से होकर जा रही थी कि अचानक उसमें आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग की लपटे गोला में बदल गई। बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी लेकिन किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई। ड्राइवर की सूझबूझ से लोगों की जान बचा ली गई।
आग लगते ही बस के अंदर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। सभी यात्री जल्द से जल्द बस से बाहर आने की कोशिश करने लगे। लोग दरवाजे के अलावा खिलड़ियों से छलांग लगाने लगे। घटना की सूचना किसी ने फोन कर दिल्ली पुलिस और फायर विभाग को दी जिसके बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आकर आग को बुझाया। अब बस में आग क्यों लगी, क्या कारण था, उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
रोजाना दिल्ली की बसों में आग लग रही है क्योंकि @ArvindKejriwal का भ्रष्टाचार अपने चरम पर है… बसों की मेंटेनेंस का पैसा मंत्री अपनी जेबों में भर कर बैठे हैं…
— Naveen Kr Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) May 17, 2022
भगवान ही बचाए दिल्ली को। pic.twitter.com/PEpsNKs02M
इस घटना के बाद भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने ट्वीट कर कहा कि रोजाना दिल्ली के बसों में आग लग रही है क्योंकि केजरीवाल का भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं। बसों की मेंटेनेंस का पैसा केजरीवाल के मंत्री अपनी जेबो में भरकर बैठे हैं। अब भगवान ही दिल्ली को बचाए।
तारा अपार्टमेंट के पास क्लस्टर बस में आग ,कोई घायल नहीं pic.twitter.com/bivdIwIfbv
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) May 17, 2022
इससे पहले भी भाजपा ने दिल्ली सरकार को परिवहन व्यवस्था और डीटीसी बसों की मेंटनेंस के लिए दिए गए रकम पर घेर चुकी है। भाजपा का आरोप है कि आज दिल्ली की सड़कों पर जितनी बसें चल रही हैं उन सब की उम्र सीमा खत्म हो चुकी है यानि उन्हें सड़कों पर चलाना खतरे से खाली नहीं है लेकिन दिल्ली सरकार ने उन कबाड़ बसों की मेंटनेंस के लिए 50 लाख रुपये प्रति बस दिए। इतने रकम में एक नॉन एसी बस खरीदा जा सकता था।
.#दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के गुरु रविदास मार्ग पर क्लस्टर बस में लगी आग,फायर की 2 गाड़ियां मौके पर रूट नम्बर 243
— दिनेश जैन, अध्यक्ष हरी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (@dineshjain9650) May 17, 2022
मुख्यमंत्री जी इन खराब बसों को क्यों सड़क पर उतार रहे हो जनता के जीवन की कोई कीमत नहीं है क्या आप की नजर में ?@INCDelhi @LambaAlka @RomeshSabharwal pic.twitter.com/Rw4fSSkPep
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












