
आज राजधानी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक बदमाश की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। मरने वाले अपराधी का नाम रवि बताया जा रहा है, जबकि घायल हुआ अपराधी का नाम अविनाश है, जिसका घायल होने के बाद जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। रवि के खिलाफ पांच-छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुलदीप फज्जा नाम के बदमाश को मेडिकल के लिए लाई थी। यह बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। इस पर हत्या जैसे करीब 70 संगीन से अधिक केस दर्ज हैं।
इसे जब जीटीबी अस्पताल लाया गया तो उस वक्त गोगी गैंग के आधा दर्जन बदमाशों ने इसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने के लिए पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ढेर कर दिया, मगर कुलदीप फज्जा को बदमाश भगा कर ले गए।
बता दें की कुलदीप फज्जा को भगाने के लिए बदमाश कार से जीटीबी अस्पताल आए थे। इन बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंखकर कुलदीप को कस्टडी से छुड़ा लिया। बदमाश कुलदीप को लेकर गेट नम्बर 7 से पैदल बाहर भागे। अस्पताल के बाहर बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी और उससे फरार हो गए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












