रवि, अप्रैल 12, 2026

Delhi continues to shiver as Winter Chill Grips North India

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ठंड का कहर

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ कपकपा देने वाली ठंड का कहर जारी है। राजधानी में पिछले दो दिन की राहत के बाद आज एक बार फिर घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी उतार-चढ़ाव की वजह ऐसा हो रहा है। आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी के साथ दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है और फिर से कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिल्ली की सर्दी पर भी पड़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News