
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली नगर निगम के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मालीवाल का कहना है कि स्कूलों की स्थिति बेहद खराब है। मालीवाल का कहना है कि जिस भवन में एमसीडी ने ही बोर्ड लगा कर लोगों से भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण दूर रहने का अनुरोध किया गया हो उस भवन में स्कूल कैसे हो सकता है। इस निरीक्षण का भाजपा अलग ही मतलब निकाल रही है। भाजपा का कहना है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा अधिकारी कैसे राजनीति रंग में डुब सकता है। भाजपा को लगता है कि जैसे केजरीवाल सरकार की कमियों को गिनवाने के लिए उसने पोल खोल अभियान चलाया है वैसे ही अरविंद केजरीवाल स्वाति मालिवाल का इस्तेमाल निगम के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
निगम के स्कूल डरावने घर जैसे, जहां छात्र और शिक्षक बेहद असुरक्षित हैं- @SwatiJaiHind#MCDSchools @DCWDelhi #WomenSafety #NCW @MCD_Delhi #MCD https://t.co/HZF8SyoODc pic.twitter.com/VCWaMKnt7Z
— DW Samachar (@dwsamachar) May 23, 2022
निगम के स्कूलों का अचानक निरीक्षण करने निकली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल



दरअसल, दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित एक स्कूल में लड़कियों के साथ यौन शोषण के गंभीर मामले के बाद स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा की स्थिति की जांच शुरू की थी। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने 20 मई और 21 मई 2022 को 4 एमसीडी स्कूलों – भाई मंदीप नागपाल निगम विद्यालय, अरुणा नगर (उत्तर), निगम प्रतिभा सह शिक्षा विद्यालय, केवल पार्क (उत्तर), पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय, मुस्तफाबाद (पूर्वी), दक्षिण दिल्ली नगर निगम प्राथमिक सह बाल बालिका विद्यालय, संजय कॉलोनी, भाटी माइंस (दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया।
शिकायतें मिलने पर दिल्ली के #MCDSchools का निरीक्षण करने का निर्णय लिया.. इस स्कूल की तस्वीरे देखें.. स्कूल की बिल्डिंग जर्जर है और कभी भी गिर सकती है, ऐसे स्कूल में भी 800 बच्चे पढ़ रहे हैं. स्कूल में नशेड़ी चरस, सिगरेट, तम्बाकू और दारू पीते हैं.
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 23, 2022
लोकेशन – MCD स्कूल केवल पार्क pic.twitter.com/LZB6sU1E85
इस निरीक्षण के बाद महिला आयोग की टीम का कहना है कि स्कूलों की स्थिति दयनीय, असुरक्षित और चिंताजनक थी। आयोग ने पाया कि प्रत्येक स्कूल के गेट खुले थे और स्कूलों में सुरक्षा गार्ड नहीं थे। अरुणा नगर के स्कूल में नशा करने वाले लोग कई बार स्कूल परिसर में घुस जाते हैं और अधिकारियों को धमकाते हैं | केवल पार्क के स्कूल में इस्तेमाल की गई सीरिंज, ड्रग्स, सिगरेट के डिब्बे, गुटखा के रैपर और यहां तक कि टूटी हुई शराब की बोतलें देखकर आयोग हैरान रह गया। आयोग ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।
भाटी माइनस के इस स्कूल की दीवारें-प्लास्टर उखड़ा हुआ है, कहीं बच्चे दरी बिछाकर पढ़ रहे हैं तो कहीं टूटे बेंच पर बचपन गुज़र रहा है. टॉयलेट पर ताला है, शौच करने के लिए बच्चे बाहर जाते हैं. क्लासों में टीचर नहीं,बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं…ऐसे पढ़ेगा भारत ?#MCDSchools pic.twitter.com/JONPQuERB2
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 23, 2022
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की निराशाजनक स्थिति को देखकर स्तब्ध हूं। ये स्कूल डरावने घर जैसे हैं जहां छात्र और शिक्षक बेहद असुरक्षित हैं। बिना सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी के स्कूल कैसे चल सकता है? जिस भवन में एमसीडी ने ही बोर्ड लगा कर लोगों से भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण दूर रहने का अनुरोध किया गया हो उस भवन में स्कूल कैसे हो सकता है।
इस स्कूल का स्टाफ बताता है कि स्कूल में नशेड़ी- चोर घुस जाते हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए टीचर चौकीदारी कर रहे हैं. बिल्डिंग का बुरा हाल है, कभी भी छत गिर सकती है. अरुणा नगर इलाके के एमसीडी स्कूल की तस्वीरें परेशान करती हैं. क्या शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए है ? #MCDSchools pic.twitter.com/g6GhpM0HOB
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 23, 2022
मालीवाल का कहना है कि आज की दुनिया में एमसीडी ऐसे स्कूल चला रही है जहां लड़कियों को खुले में शौच के लिए मजबूर किया जाता है! ये कैसा स्वच्छ भारत अभियान है ! यह स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। मैंने इस मामले में दिल्ली नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है। स्थिति में तत्काल सुधार होना चाहिए और स्कूलों की ऐसी निराशाजनक स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












