दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अनलॉक 3.0 के दिशानिर्देशों की कर सकते हैं घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे जिसमें वह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीसरे चरण के अनलॉक के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार केजरीवाल सरकार संभवत: अनलॉक के इस चरण में होटल, बार, रेस्तरां और भोजनालयों को अपना संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति देगी। इससे पहले दिल्ली में औद्योगिक एवं कंस्ट्रक्शन इकाइयों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल को फिर से संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी।
कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश ने पहले लगाए गए लॉकडाउन एवं अन्य प्रतिबंधों में ढील दी है। हालाँकि, तमिलनाडु और हरियाणा जैसे राज्यों ने प्रतिबंधों को हटाने से इनकार कर दिया है, इस डर से कि COVID-19 मामले दुबारा से बढ़ सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











