सोम, अप्रैल 6, 2026

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाने की तैयारी कर रही है केजरीवाल सरकार

देश को आजाद हुए 75 साल होने वाले हैं और पूरा देश इस वक्त अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि 4 अगस्त को दिल्ली के हज़ारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इंडिया को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया को लीड कर सकता है? क्यों नहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन सकता है। हम सबको मिलकर देश नवंबर बनाना है।

अरविंद केजरीवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे छोड़ दिया तो, अगले 75 साल भी देश पीछे रहेगा। हम 130 करोड़ लोगों को प्रण लेना होगा कि हम भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। क्यों नहीं भारत विश्व का नम्बर वन देश बन सकता है। लेकिन इसके लिए सबको साथ आना होगा। 75 साल पहले हमने एक होकर अंग्रेजों को भगाया था, अब इक्ट्ठे होकर फिर से भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाएंगे।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में बिते सेना दिवस के अवसर पर राजस्थान के जैसलमेर में खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया है। ये तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा था। साथ ही इस झंडे का वजन लगभग 1400 किलोग्राम है। इस तिरंगे को खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में खादी के 70 कारीगरों को 49 दिन लगे थे। देश के ऐतिहासिक अवसरों पर प्रमुख स्थानों पर ध्वज को प्रदर्शित करने के लिए इसे सुरक्षाबलों को सौंपा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News